Trending Now

Bharat Parv organized: नई दिल्ली में 23 से 31 जनवरी के बीच भारत पर्व का आयोजन

Rama Posted on: 2024-01-20 10:31:00 Viewer: 350 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Bharat Parv organized: नई दिल्ली में 23 से 31 जनवरी के बीच भारत पर्व का आयोजन Bharat Parv organized: Bharat Parv organized between 23 to 31 January in New Delhi


भारत की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकेंगे आगंतुक

Bharat Parv organized: देश की राजधानी नई दिल्ली में इस समय गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न तैयारियां अपने जोरों पर है। इसी कड़ी में पर्यटन मंत्रालय में गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व आयोजित करने के लिए तैयार है। बता दें कि नौ दिनों तक चलने वाला यह उत्सव 23 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किया जाएगा।

स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

2016 में शुरू हुआ भारत पर्व एक भव्य उत्सव बन गया है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नागरिक-केंद्रित पहल और जीवंत परंपराओं को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों, जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों,आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की जाती हैं। इस साल के उत्सव में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पाक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे जिससे दर्शक देश के हर कोने के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

इस वर्ष के भारत पर्व में 26 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की भागीदारी रहने की संभावना है। जिसके तहत नागरिक-केंद्रित योजनाओं और मिशन एक जिला एक उत्पाद, विकसित भारत, नारी शक्ति और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसी सरकारी पहलों पर प्रकाश डाला जाएगा। "देखो अपना देश" को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम तकनीक को शामिल करके अनुभवात्मक क्षेत्र स्थापित किया गया है,जो आगंतुकों को भारत के विविध झलकियों से परिचय कराया जाएगा।

स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करता भारत पर्व

इस आयोजन में एक पैन-इंडिया शिल्प बाजार भी शामिल किये जाएंगे,जो देश भर से हस्तशिल्प और हथकरघा से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी जो देश की सांस्कृतिक समृद्धि और जीवंतता प्रकट करता है। देश की विविध सांस्कृतिकता का अनुभव लेने के लिए 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विषयगत मंडप स्थापित किए गए हैं, जो आगंतुकों को देश के विविध पर्यटक आकर्षणों की झलक प्रदान करेंगे। विरासत का उत्सव होने के अलावा भारत पर्व स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। जिसमें उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने में उनकी भागीदारी के माध्यम से "वोकल फॉर लोकल" को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रदर्शन के दौरान आगंतुकों को भारत की समृद्ध विरासत और विविध परंपराओं अनुभव लेने का अवसर भी मिलेगा। भारत पर्व न केवल राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाता है,बल्कि नागरिकों को अपनी जड़ों से जुड़ने और विविध सांस्कृतिक अनुभव लेने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall