Trending Now

UPI launched in Sri Lanka: श्रीलंका में भारतीय पर्यटक अब फोन पे से कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Rama Posted on: 2024-05-16 10:19:00 Viewer: 493 Comments: 0 Country: India City: Delhi

UPI launched in Sri Lanka: श्रीलंका में भारतीय पर्यटक अब फोन पे से कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान UPI launched in Sri Lanka: Indian tourists in Sri Lanka will now be able to make online payments through phone pay.

 

UPI launched in Sri Lanka: श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। श्रीलंका में फोनपे ने यूपीआई लॉन्च कर दिया है। इससे पेमेंट करने में काफी आसानी होगी और भारतीय पर्यटकों को पेमेंट के लिए इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा।

फोनपे ने की लंकापे के साथ साझेदारी

फोनपे ने बुधवार को लंकापे के साथ साझेदारी की घोषणा की। इससे कंपनी के उपयोगकर्ताओं को श्रीलंका में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का उपयोग करके भुगतान करने की सुविधा होगी। एक कार्यक्रम के दौराम फोनपे ने कहा कि श्रीलंका की यात्रा करने वाले सैलानी उसके ऐप के जरिये लंकापे क्यूआर का उपयोग करने वाले यहां के कारोबारियों को यूपीआई के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

लेनदेन को यूपीआई और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क सुलभ बनाएगा। इससे उपयोगकर्ता लंका क्यूआर कोड को स्कैन कर सुरक्षित और त्वरित भुगतान कर सकते हैं। राशि विनिमय दर के आधार पर भारतीय रुपये में कटेगी।

भारतीय पर्यटकों को सुविधा

फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (अंतर्राष्ट्रीय भुगतान) रितेश पई ने कहा कि लंकापे के साथ सहयोग से भारतीय पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वे अब यात्रा करते समय और लंका क्यूआर का उपयोग करने वाले कारोबारियों को भुगतान करते समय आसान और सुरक्षित भुगतान व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall