‘Khelo India Youth Games 2023’: PM Modi will inaugurate the inaugural ceremony of ‘Khelo India Youth Games 2023’ in Chennai today
‘Khelo India Youth Games 2023’: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण का आज औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। अधिकांश इनडोर और आउटडोर खेल स्पर्धाएं चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेली जाएंगी। तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023’ के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगे । पीएम मोदी आज, 19 जनवरी को एकदिवसीय महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरे पर हैं । यहाँ वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ऐसा पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)के अनुसार पीएम मोदी शाम लगभग 6 बजे तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की जमीनी स्तर पर खेलों के विकास को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की अटूट प्रतिबद्धता के नतीजतन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत हुई। पीएम मोदी छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हैं। यह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहली खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल स्पर्धाएं 19 से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में होंगी।
साइकिलिंग, जिमनास्टिक, तैराकी, हॉकी, निशानेबाजी, योगासन और कुश्ती जैसे अन्य खेल विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। मल्लखंब और कलारीपयट्टू 21 से 29 जनवरी तक त्रिची में खेले जाएंगे। गतका तथा खो खो 21 से 30 जनवरी तक मदुरै में होंगे। वहीं, बास्केटबॉल और थांग ता जैसे खेल 21 से 30 जनवरी तक कोयंबटूर में आयोजित किए जाएंगे।
इन खेलों की शुभंकर वीरा मंगई है। रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई कहा जाता है, वे एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। ये शुभंकर भारतीय महिलाओं की वीरता और जज़्बे का प्रतीक है, जो नारी शक्ति की ताकत दिखलाता है। इन खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति भी शामिल है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 5600 से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे। ये 15 स्थलों पर 13 दिनों तक चलेगा। इसमें 26 खेल विधाएं, 275 से अधिक स्पर्धाएं और एक डेमो खेल शामिल होगा। ये 26 खेल विधाएं फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे पारंपरिक खेलों और कलरिपयट्टू, गटका, थांग ता, कबड्डी और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों का मिश्रण हैं। तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।