Trending Now

Singrauli News: परिवहन विभाग ने बिना परमिट के चल रहे 8 वाहनों को किया जप्त

Rama Posted on: 2025-12-03 11:10:00 Viewer: 71 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: परिवहन विभाग ने बिना परमिट के चल रहे 8 वाहनों को किया जप्त Singrauli News: Transport department confiscated 8 vehicles running without permit

Singrauli News: सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में परिवहन विभाग ने बिना परमिट और कागजों में गड़बड़ी वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया। गौरवी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ की टीम ने 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक क्रेन मशीन, छह टैक्सी और एक पिकअप वाहन बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर मोरवा थाना परिसर में खडा कराया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बिना परमिट, ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध ढंग से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर लगाम कसना है। नियमों के विपरीत चलने वाले ऐसे वाहन न सिर्फ राजस्व की हानि कराते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं।

उन्होंने कहा कि बिना परमिट वाहनों के खिलाफ चालान, जुर्माना और आवश्यकतानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में वाहन संचालक नियमों के प्रति संवेदनशील हों। स्थानीय लोगों का मानना है कि कोयला और औद्योगिक क्षेत्र वाले सिंगरौली में बिना परमिट चलने वाले वाहनों की संख्या काफी है, जो रातङ्कदिन सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलने की जरूरत है, तभी अवैध परिवहन और बिना परमिट के धंधे पर वास्तव में नकेल कसी जा सकेगी। वहीं, परिवहन विभाग का दावा है कि यह कार्रवाई एक नियमित अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसे चेकिंग ड्राइव समयङ्कसमय पर जारी रहेंगे, ताकि नियमों का पालन न करने वालों को स्पष्ट संदेश मिल सके।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall