Trending Now

Singrauli News : सिंगरौली पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन की कार्य

Rama Posted on: 2024-03-28 10:57:00 Viewer: 83 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : सिंगरौली पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन की कार्य Singrauli News: Singrauli Police conducted flag march and area domination in all police station areas.

 

Singrauli News : लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना क्षेत्रो में जिला पुलिस बल एवं सी.ए.पी.एफ. बल द्वारा थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही कर आम जनता से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु की अपील की जा रही है। गुरुवार को भी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रो में जिला पुलिस बल व सी.ए.पी.एफ. बल द्वारा भ्रमण व फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में सी.ए.पी.एफ. के बल व पुलिस बल के साथ थाना देवसर, थाना बरगवां क्षेत्र में फ्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियो द्वारा आम जनता से सवांद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करने एवं भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall