Singrauli News: आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में समाजसेवा के कार्यों पर मंथन
Singrauli News: सीएमपीडीआईएल ने सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज को दी नई गति
Singrauli News: एनसीएल ककरी क्षेत्र ने स्कूली बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक कौशल का प्
Singrauli News: एनसीएल ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पर आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक
Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन
Singrauli News: बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक
OMCs find no evidence of 500 ppm chloride or water contamination in E20 petrol
XI BRICS Culture Ministers’ Meeting concludes in Bhopal; Bhopal Declaration adopted
Singrauli News: विद्यालय में शराब के नशे में रहने और कमरे को आवास बनाने के आरोप में सहायक शिक्षिका न
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 1538 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हैं।
Singrauli News: Sand mafias have free rein in the police station residence area, dozens of tractors running throughout the night.
Singrauli News: सिंगरौली। सरई थाना अंतर्गत निवास चौकी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन दिन रात धड़ल्ले से चल रहा है। गौरतलब हो कि निवास पुलिस चौकी व निगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्दी,निवास,कटई गोपद नदी से दिन रात अवैध रेत उत्खनन परिवहन का कारोबार लम्बे अर्से से चल रहा है। सूत्रों की मानें निवास चौकी क्षेत्र मे लगभग 12 से 15 ट्रैक्टर चल रहे है, एक रात चलाने का एक ट्रैक्टर मालिक तीन हजार रूपये पे करता है,लगभग 12 से 15 ट्रैक्टर चलते है। हरदी पंचायत में लगभग 4 ट्रैक्टर चल रहे,बंजरी मे तीन ट्रैक्टर, रजनिया मे तीन ट्रैक्टर,6 ट्रैक्टर निवास पापल मे चल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि ट्रैक्टर का डेली वेज चौकी निवास में फिक्स है, जो ट्रैक्टर मालिक चौकी में नहीं मिला, डेली फिक्स नहीं किया, तो मजाल क्या एक ट्रैक्टर ट्राली रेत निकाल कर चला जाय। यूं कहा जाए कि फिक्स वाले ही ट्रैक्टर चला रहे हैं। अभी हाल ही मे दो सप्ताह पहले एक ट्रैक्टर ट्राली निवास मे रात को पकडया है जो पैसा नही जमा करते थे,सरई थाना प्रभारी के द्वारा रात्री मे एक वजे के लगभग पकड कर कार्यावाही किया गया है। इन दिनों निवास गोपद नदी से अवैध रेत कारोबारियों के ट्रैक्टर रात्रि में बेखौफ चल रहे हैं।
अवैध रेत उत्खनन में नहीं लग पा रहा अंकुश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश भी निवास चौकी में बेअसर दिखाई दे रही है। तो वही नये आईजी साहब का भी आदेश निर्रथक जा रहा है। ज्ञात हो कि गन्नई पंचायत में आदिवासी युवक की पूर्व मे ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था उस समय पूरे मध्यप्रदेश में हलचल मचा हुआ था, मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश भी जारी किये थे कि हर हाल में अवैध उत्खनन बंद होनी चाहिए। वहीं रीवा आईजी ने भी कड़े निर्देश दिये थे, कि किसी थाना चौकी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की खबर मिली और पाए जाते हैं तो चौकी प्रभारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, अब सवाल यह उठता है कि निवास में खुले आम अवैध रेत उत्खनन का कारोबार चल रहा है क्या इस पर कोई ठोस कार्यवाही होगी, या फिर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ ट्रैक्टर ट्राली रेत लोड कर फरार्ट भरते नजर आएंगे। क्या अवैध रेत मे संलिप्त चौकी प्रभारी का लिस्ट रीव आईजी साहब के पास पहुंचा है य पहुचना बाकी है।