Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
Singrauli News: Russell Viper snake entered the office, Forest Department rescued it and released it in the forest.
Singrauli News: सिंगरौली के जिला मुख्यालय बैढ़न के बलियरी इलाके में स्थित एलएनटी कंपनी के कार्यालय में गुरुवार सुबह एक जहरीला सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने जैसे ही कार्यालय में एक बड़े आकार का सांप देखा, वे डरकर बाहर भागे और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम सांप रेस्क्यूअर राकेश तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग 7 फीट लंबे रसल वाइपर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। यह सांप अत्यंत जहरीला माना जाता है और इसके डसने से व्यक्ति की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
राकेश तिवारी ने बताया कि रसल वाइपर शहर के आसपास के इलाकों में अक्सर देखा जाता है, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों और कार्यालय जैसी जगहों में इसका प्रवेश बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर सूचना देने की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आबादी वाले क्षेत्रों और कार्यालय जैसी जगहों में इसका प्रवेश बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर सूचना देने की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
वन विभाग की टीम ने सांप को काबू में करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में वापस जा सके। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसा कोई जहरीला सांप दिखाई दे तो स्वयं कोई जोखिम न लें। इसके बजाय, तुरंत विभाग को सूचित करें।सावधानी और सतर्कता ही ऐसे खतरों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।