Trending Now

Singrauli News : भीषण गर्मी से परेशान हो रहे मरीज, गर्म हवा दे रहे वार्डों में लगाए गए पंखा व कूलर

Rama Posted on: 2024-05-04 14:21:00 Viewer: 84 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : भीषण गर्मी से परेशान हो रहे मरीज, गर्म हवा दे रहे वार्डों में लगाए गए पंखा व कूलर Singrauli News: Patients are troubled by the scorching heat, fans and coolers installed in the wards are providing hot air.

शाम के वक्त बेड से उठकर गलियारे में घूमते हैं मरीज

Singrauli News : जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के वार्ड में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। कई बार मरीजों ने वार्ड में एसी लगाए जाने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब स्थिति यह है कि वार्ड में लगाए गए कूलर में पानी नहीं भरने के कारण गर्म हवा दे रहे हैं। जिससे भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों के परिजन गर्मी से हो रही समस्या को लेकर चिकित्सकों को अवगत कराया है। बताया कि वार्ड में दिन गुजारना मुश्किल हो रहा है। रात तो वार्ड स्थित गलियारे में घूमकर कट रही है। भीषण गर्मी से मरीजों की सेहत और बिगड़ रही है। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के तीसरी मंजिल पर स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री पार रहा। पहले से बीमार मरीजों को गर्मी बेचैन कर रही है। एसी में बैठे अफसरों की उन मरीजों के सेहत की चिंता नहीं हो रही है। जो पहले से बीमार होकर वार्ड में गर्मी की मार झेल रहे हैं। सर्जिकल और आर्थोपेडिक वार्ड में कूलर लगाया गया है लेकिन उसमें पानी नहीं है। ऐसे में यह कहना मुश्किल हो रहा है कि भर्ती मरीजों के सेहत में सुधार होगा।

गर्म हवा उगल रहे कूलर व पंखा
वार्ड में भर्ती बच्चों को भी गर्मी से समस्या हो रही है। स्थिति यह है कि परिजन वार्ड से बाहर टहलते रहते हैं। एक तो बीमार, दूसरे गर्मी की मार से छोटे बच्चों की सेहत और बिगड़ रही है। वार्ड में कूलर और पंखे तो लगे हैं लेकिन कूलर में पानी नहीं भरा जा रहा है। जिससे पंखा व कूलर गर्म हवा उगल रहे हैं।

ग्रामीण अस्पतालों में भी बनी है समस्या

जिले के ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह समस्या बनी हुई है। यहां प्रसव कराए जा रहे हैं। गर्मी से वार्ड धधक रहे हैं। एसी केवल चिकित्सकों के चेंबर में लगा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्रों में वार्ड में भर्ती मरीजों को पंखा तक नसीब नहीं हो रहा है। इधर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके जैन स्वास्थ्य केंद्रों के वार्डों में भी एसी लगाए जाने की कह रहे हैं

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall