Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Parsauna-Mada and Parsauna-Bargawan four-lane road gets approval
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के लिए बहुप्रतीक्षित परसौना–माड़ा और परसौना–बरगवां फोरलेन सड़क निर्माण को अंततः हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी। परसौना–माड़ा 24 किमी सड़क के लिए 145 करोड़ रुपये, जबकि परसौना–बरगवां 27 किमी सड़क के लिए 139 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों मार्गों को फोरलेन बनाए जाने की मांग कई वर्षों से उठ रही थी। पिछले वर्ष वैढ़न स्थित एनसीएल ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने फोरलेन सड़क निर्माण की मांग मुखरता से रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोनों सड़कों को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी, जिसे अब बजटीय स्वीकृति मिल गई है।
साथ ही इन सड़कों को भी मिली मंजूरी
अनुपूरक बजट में जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को भी स्वीकृति दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से— चितरंगी–गढ़वा मार्ग – 676 करोड़, कोल्हुआ से खुनआ वाया गजरा–बहरा – 893 करोड़, हरफरी–धानी–खैरा–मिसिरगवां मार्ग – 780 करोड़, रैला–कनपुरा वाया बेतरिया – 573 करोड़, पुरैल छादा–देवरा रेलवे स्टेशन – 186 करोड़, रामाधार वैश्य घर–शिवपहरी बहरा – 165 करोड़, हटका नाला–राजेंद्र पांडेय घर मार्ग – 223 करोड़, सिलफोरी–खैरचन – 299 करोड़, पिपरा बरहटी–भौड़ार–छांदा – 176 करोड़, देवसर टाउन मार्ग – 226 करोड़, डोडकी–नगौरा – 180 करोड़, झारा–धनवाही – 100 करोड़, देवसर–लहिया मार्ग – 100 करोड़।