Singrauli News: Motorcyclist youth dies in road accident. Pedestrian youth's condition critical, referred to Varanasi.
Singrauli News: सरई। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी सड़क में एक राहगीर युवक को बेकाबू मोटरसाइकिल चालक पटवारी के पुत्र ने टक्कर मार दिया। जहां दोनो लोग घायल हो गये। घायलों में पटवारी की पुत्र अभिमन्यु की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कीमतीलाल का सरई सीएससी चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है।
सरई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरका निवासी अभिमन्यु पिता सूर्यबली सिंह उम्र 24 वर्ष गुरूवार की रात करीब 8:30 बजे बेकाबू मोटरसाइकिल चलाते हुये जा रहा था कि कोनी गांव के मुख्य मार्ग में राहगीर कीमतीलाल जायसवाल निवासी कोनी उम्र 25 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दिया।जहां मोटरसाइकिल चालक के साथ- साथ कीमतीलाल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई। जबकि कीमतीलाल के गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है