Singrauli News : कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Rama Posted on: 2024-04-19 15:47:00 Viewer: 199 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग Singrauli News: Collectors and public representatives exercise their right to vote

 

Singrauli News : 19 अप्रैल लोक सभा चुनाव में आज मतदान के दिन छुट्‌टी होने के बाद भी लोग घर से कम ही निकले। इस दौरान जो समझदार मतदाता थे वह समय से पहले ही पहुंच अपने मतााधिकार का प्रयोग करते गये। इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि व कर्मचारी-अधिकारी वर्ग अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। आज जिले के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला मतदाताओं का जागरूक करने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह ज़िला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रंजना सिंह ने मतदान केंद्र 163 विंध्यानगर में जा कर अपने मताधिकार का किया प्रयोग। इसी दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह अपने बच्चे व पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयाेग किया। हलांकि की आज आम दिनों के अपेक्षा ज्यादा गर्मी होने से लोगों में मतदान स्थल तक जाने में ना नुकुर करते भी नजर आये। फिलहाल जैसे जैसे शाम होती गई लोगो का मतदान स्थल तक पहुंचने का क्रम जारी रहा और शाम तक मतदान करते लोग नजर आये।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall