Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
Singrauli News: A confluence of safety and innovation: NTPC Vindhyachal EMD team launches 'Who will adopt safety policy'
Singrauli News: एनटीपीसी विन्ध्याचल के ईएमडी विभाग ने रचनात्मकता और सुरक्षा-जागरूकता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अनोखे केबीसी (KBC) स्टाइल सुरक्षा क्विज़—“कौन अपनाएगा सुरक्षा नीति?” की शुरुआत की है। पूर्णतः इन-हाउस और न्यूनतम संसाधनों से विकसित इस क्विज़ ने संविदाकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण को मनोरंजक, इंटरैक्टिव और यादगार अनुभव में बदल दिया। यह पहल गेमिफाइड सेफ्टी ट्रेनिंग की दिशा में एक नया कदम है, जो बेहतर याददाश्त, अधिक सहभागिता और सुरक्षा के प्रति गहरी समझ को बढ़ावा देती है।
इस नवाचारी मॉडल का औपचारिक शुभारंभ संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल) ने वरिष्ठ प्रबंधन टीम की उपस्थिति में किया। कोर वैल्यू माह के दौरान यह पहल तेजी से केंद्रबिंदु बन गई है, जो दर्शाती है कि किस प्रकार नया सोच और सरल नवाचार कार्यस्थल की सुरक्षा संस्कृति को ऊंचाई प्रदान कर सकता है। ज्ञान और मनोरंजन के अनूठे संयोजन से तैयार किए गए इस मॉडल ने स्टेशन में प्रभावी, सुगम और कर्मचारी-हितैषी सुरक्षा जागरूकता का एक नया मानक स्थापित किया है।