Trending Now

Singrauli News: 5 किलो 05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ़्तार

Rama Posted on: 2025-12-03 11:10:00 Viewer: 92 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: 5 किलो 05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ़्तार Singrauli News: 02 accused arrested with 5 kg 05 grams of illegal drug ganja

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा व पी. एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरी. अशोक सिंह परिहार से दिशा निर्देश प्राप्त कर चौकी प्रभारी उपनिरी. शीतला यादव के व्दारा पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही करवाई गयी। जिसमें पुलिस चौकी खुटार टीम व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन हेतु रखे पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 02.12.2025 को पुलिस चौकी खुटार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हर्दी पेट्रोल पम्प के पीछे पगडण्डी रास्ता मे दो व्यक्ति एक नीले रंग के पिण्डू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन करने के फिराक में है। सूचना की तस्दीक करने हेतु चौकी प्रभारी खुटार व्दारा गठित पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम व्दारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी संजय कुमार यादव पिता गोमती प्रसाद यादव उम्र 29 वर्ष निवासी छतौली थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र) एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा पिता अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी मझौली थाना बरगवाँ जिला सिंगरौली (म.प्र) के कब्जे से कुल 05 किलो 05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75000 रूपये की जप्त की गयी। आरोपियों का यह कृत्य धारा 8/20 (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी संजय कुमार यादव एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्रवाई में उपनिरी. शीतला यादव, सउनि मनीष सेन, प्र. आर. उमेश विश्वकर्मा, प्र.आर. गणेश मीणा, प्र.आर. राय सिंह, प्र. आर. रावेन्द्र सिंह, प्र. आर. सच्चिदानंद तिवारी, प्र.आर. रामबहोर रावत, आर. रमेश यादव, आर. गौरव यादव, आर. उमेश, विनोद शाक्य, राजेश यादव, अभिषेक कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall