Rewa News: Sub Inspector shot Inspector Hitendra Nath Sharma
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा (Rewa Civil Lines Police TI Hitendranath Sharma) को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके मातहत कर्मचारी उप निरीक्षक बीआर सिंह (SI BR Singh) ने मारी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना आज गुरुवार दोपहर तीन बजे सिविल लाइन थाने की है। गोली टीआई के सीने में लगी है. गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तभी एसआई ने पिस्टल से गोली मार दी.आनन फानन में थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि TI पर फायर करने के बाद SI ने खुद को भी गोली मारी है।
सिविल लाइन थाने के टीआई को मारी गोली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और उप निरीक्षक बृजराज सिंह (बीआर सिंह) के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस होने लगे। ऐसे में बीआर सिंह ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी और अपने अधिकारी को गोली मारने के बाद आरोपी SI ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर भी गोली चला दी. थाना परिसर में गोली चलने की घटना से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हितेन्द्रनाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मिनरवा हॉस्पिटल में चल रहा उपचार
सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए मिनरवा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हुए हैं। यहां मिनरवा अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों के मुताबिक थाना प्रभारी और बीआर सिंह के बीच तीखी नोक झोंक हुई जिसके बाद उप निरीक्षक ने उन्हें गोली मार दी। थाने में गोली चलने के बाद भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। फिलहाल दोनों के बीच थाना परिसर में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई यह कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।