Denmark: Prince of Denmark on a four-day visit to India from today
Denmark: डेनमार्क के राजकुमार आज से भारत की चार दिन की यात्रा पर
Singrauli Mirror News : डेनमार्क के युवराज फ्रेड्रिक आंद्रे हैनरिक क्रिस्टियन और राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ चार दिन की भारत यात्रा आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दशक में, यह डेनमार्क के शाही दम्पत्ति की पहली भारत यात्रा है। शाही दंपत्ति की यह यात्रा उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर हो रही है।
भारत यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाक़ात करेंगे। बाद में, वे आगरा और चेन्नई भी जाएंगे। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और अधिक मैत्रीपूर्ण तथा प्रगाढ होने की संभावना है।