Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
BDL MT Recruitment 2025: Applications for Management Trainee posts in Bharat Dynamics Limited start today
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 दिसंबर से स्टार्ट हो गई है। जो भी अभ्यर्थी एमटी पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीडीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 दिसंबर 2025 (शाम 4 बजे तक) निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
पद का नाम पदों की संख्या
MT (Electronics) 32
MT (Mechanical) 27
MT (Electrical) 6
MT (Civil) 2 4
MT (Finance) 5
MT (Human Resources) 2
MT (Comp. Sc) 4
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी पदानुसार संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री/ 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री/ ICAI/ ICWAI/ MBA/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा/ डिग्री/ लॉ में डिग्री आदि किया हो। पदानुसार पात्रता की विस्तृत जांच के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
कैसे करें अप्लाई
बीडीएल एमटी भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल online.cbexams.com/BDL_REG/landing.aspx पर विजिट करें।
पोर्टल के होम पेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
इसके बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए चयन रिटेन टेस्ट (कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट) एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।