AAp Singrauli: Honor ceremony and meeting of newly appointed office bearers by AAP Youth Wing concluded
Singrauli Aap News आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल शाह के मार्गदर्शन और यूथ जिला अध्यक्ष नीरज कुशवाहा के नेतृव में नवनियुक्त यूथ पदाधिकारियों की बैठक कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ,जिसमे पार्टी के मुख्य विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र सिंह बबलू ,लोकसभा उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह , लोकसभा सह सचिव अक्षय शाह की उपस्थिति में संपन्न हुआ । नवनियुक्त पदाधिकारी - राजेश शाह ,महेंद्र शाह , आशिफ खान , और अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष और शिवा शाह ,संजय शाह संयुक्त सचिव को पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया । साथ में मुख्य विंग से सतीश सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह जिला संयुक्त सचिव को माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
बैठक में ज्ञानेंद्र सिंह बबलू ने कहा की - आम आदमी पार्टी आम लोगो की पार्टी है ,आम लोगो के मूलभुत आवश्यकताओं के लिए काम करती है , आप सब यूथ पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई ,सिंगरौली में सभी यूथ को मजबूत कर पार्टी को मजबूत करे। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव यूथ अनिल शाह ने कहा कि - अब हम सब युवा साथियों को जिले के प्रत्येक वार्ड ,गांव तक पहुंच युवाओं को आम आदमी की विचारधारा को बताना और युवाओं को जोड़ते हुए हर बूथ पर यूथ बनाना है और आने वाले विधानसभा में आम आदमी पार्टी का तीनो विधानसभा से विधायक बनाना है और रानी अग्रवाल जी के हाथो को मजबूत करना है। बैठक में यूथ जिलाध्यक्ष - नीरज कुशवाहा ने सभी यूथ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की ,अब हमे तन मन धन से लगकर पार्टी को तीनो विधानसभा में विजयी बनाना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन - जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने किया । कार्यक्रम में - मुख्य विंग अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष अशलम अली , जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग - अर्जुन शाह , अमित कुमार ,दीपेश तिवारी ,आशिफ खान ,महेंद्र कुमार , आकांक्षा वर्मा ।जिला संयुक्त सचिव यूथ - शिवा शाह ,संजय शाह , लक्ष्मण कुशवाहा और अरुण कुशवाहा ,दिनेश शाह ,रामचंद्र विश्वकर्मा , दीपक तिवारी , अजीत पांडे ,प्रवीण कुशवाहा ,मोहित कुशवाहा ,संजय वर्मा , वेदप्रकाश ,सतेंद्र सिंह , रामविचार कुशवाहा ,प्रशांत सिंह ,विवेक ,नवीन ,अभिषेक कुशवाहा ,इत्यादि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।