Trending Now

resolution journey: 'विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाएं सभी सांसद': पीएम मोदी

Rama Posted on: 2023-12-07 10:54:00 Viewer: 426 Comments: 0 Country: India City: Delhi

resolution journey: 'विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाएं सभी सांसद': पीएम मोदी resolution journey: 'All MPs should go on Vikas Bharat Sankalp Yatra': PM Modi

 

resolution journey: तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाने को कहा। इसी के साथ पीएम मोदी ने सभी सांसदों को केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।

चुनावी प्रदर्शन पर की बात
उन्होंने अपने संबोधन में पांच राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई और तेलंगाना व मिजोरम में भाजपा का संख्या बल बढ़ा है।

मिचौंग तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना की व्यक्त
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मिचौंग तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया गई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन राज्यों में जीत के साथ मिजोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का संख्या बल बढ़ा है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि भाजपा ने तीन राज्यों में जीत हासिल की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने को कहा
अब सभी सांसद 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लें और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall