Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
Cyclone Ditwah Sagar Bandhu Operation: India launches massive rescue and relief operation in Sri Lanka
Cyclone Ditwah : श्रीलंका में चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ की तबाही के बाद भारत ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और भारतीय वायुसेना (IAF) लगातार श्रीलंका के कई इलाकों में लोगों को बचाने, इलाज उपलब्ध कराने और राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई अपडेट साझा करते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत NDRF ने श्रीलंका के कोचिकाडे, पुत्तलम और बदुल्ला में बचाव कार्य किए हैं।
भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका के कोटमाले क्षेत्र से 34 लोगों को जिनमें बच्चे भी शामिल थे। कोलंबो सुरक्षित पहुंचाया। इसके अलावा, वायुसेना की टीमों ने प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सहायता और खाद्य सामग्री भी पहुंचाई। इसी दौरान, सोमवार को भारतीय नौसेना का जहाज INS सुकन्या त्रिंकोमाली बंदरगाह पहुंचा, जो अपने साथ बड़ी मात्रा में राहत सामग्री लेकर आया था।
विदेश मंत्री डाॅ. एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि रविवार को भी एक भारतीय वायुसेना का विमान आपदा राहत सामग्री लेकर कोलंबो उतरा। भारतीय वायुसेना ने बताया कि ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत IAF के C-17 विमान ने पुणे से NDRF की टीमों और उपकरणों को श्रीलंका भेजा। भारत ने अब तक 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक NDRF कर्मियों और 8 टन उपकरण श्रीलंका पहुंचाए हैं। भारत का यह तेज और समन्वित मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियान उसकी अपने पड़ोसी देश के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।
श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से स्थिति बेहद गंभीर है। देश के ‘डेली मिरर’ अखबार के मुताबिक, कम से कम 334 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 370 लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में भारत की मदद वहां राहत और बचाव कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रही है।