Trending Now

Nepal UPI Payment News: श्रीलंका और मॉरीशस के बाद अब नेपाल में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

Rama Posted on: 2024-02-16 10:46:00 Viewer: 203 Comments: 0 Country: Nepal City: Tansen

Nepal UPI Payment News: श्रीलंका और मॉरीशस के बाद अब नेपाल में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट Nepal UPI Payment News: After Sri Lanka and Mauritius, now UPI payment can be done in Nepal also

 

Nepal UPI Payment News: हाल ही में श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय यूपीआई पेमेंट सर्विस यूपीआई की शुरुआत होने के बाद अब नेपाल में भी डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लागू करने को लेकर एक समझौता हुआ। भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंक के बीच गुरुवार को एक समझौता हुआ। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट इंटरफेस (एनपीआई) को लिंक किया जाएगा। इससे नेपाल में यूपीआई और भारत में एनपीआई से भुगतान किया जा सकेगा।

भारत और नेपाल के बीच समझौता
नेपाल राष्ट्र बैंक ने एक बयान में कहा है कि इस समझौते के तहत डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए एक संयुक्त नियामक तंत्र की स्थापना की जाएगी। मुंबई में आज दोनों देशों के गवर्नरों के बीच हुए समझौते के बाद इसे आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन के रूप में बताया गया है। नेपाल राष्ट्र बैंक ने कहा है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों के साथ आर्थिक संबंधों को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी।

लंबे समय से नेपाल और भारत के बीच एक दूसरे के देश में डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने को लेकर प्रयास किया जा रहा था। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड' की पिछली भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर एक समझौता किया गया था। उसी के तहत आज दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर के बीच आज मुंबई में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall