Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
REET Mains 2025: 7759 posts of Primary and Upper Primary Teacher in Rajasthan
पदों पर हो रही भर्ती, 6 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की ओर से रीट 2025 नोटिफिकेशन जारी कर प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के 7759 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 दिसंबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती में माध्यम से कुल 7759 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से प्राइमरी टीचर के लिए 5636 पद और अपर प्राइमरी टीचर के लिए 2123 पद आरक्षित हैं।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये और ओबीसी एनसीएल, एसटी, एससी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये जमा करना होगा। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार करने पर 300 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन करने का तरीका
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदों के अनुसार पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पदानुसार योग्यता एवं मापदंड के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया गया है।